बूथ लूटने वाले कर रहे है, अधिकार की बात : नितिन नवीन

बेईमान लोग देश के लिए नहीं सोचते : राम कृपाल यादव

बेगूसराय । बेगूसराय में रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद महाबली सिंह कुशवाहा, लोजपा नेत्री शोभा सिन्हा पासवान, रालोमो के डॉ. रणविजय सिंह और हम के रत्नेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए।

जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय की अध्यक्षता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के संचालन में विधायक कुंदन कुमार और सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रमुख नेता सहित हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने केंद्र और बिहार सरकार की ओर से किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की और एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की बातें कही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित करने का काम किया है। देश और मां-बहनों के लिए बहुत काम किया है। शौचालय, पानी, बिजली, रोजगार जैसी कई योजनाएं दी है। प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द क्यों कहे गए। यह गाली मोदी जी की मां की नहीं, बल्कि देश की हर मां, हर बहन और हर बेटी की गाली है।

कुछ बेईमान लोग देश के संबंध में नहीं सोचते हैं। राजनीतिक नैतिकता इतनी गिर नहीं सकती है जितनी कुछ लोगों की गिरी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने बिहार और बिहारियों का अपमान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को मंच पर बुलाकर घुमाया जा रहा है, जिन्होंने बिहार और बिहारियों को अपमानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का दौर चल रहा है। जनता और एनडीए कार्यकर्ता में उत्साह है, यह स्पष्ट संदेश है 2025 फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। परिवार में कई बातें होती है, लेकिन देखे होंगे कि लोकसभा चुनाव में हमने बेहतर तालमेल से चुनाव लड़ा था‌।

इस बार भी बिहार में विकास की गति को बनाए रखने के लिए पांचों दल एक साथ काम करेंगे। समय आने पर सब निर्णय होगा, बिहार का विकास रुकने नहीं देंगे। तेजस्वी जब चार-चार विभाग के मंत्री थे एक भी विभाग की सुध नहीं ली, योजनाओं की समीक्षा नहीं की थी। वे रोजगार की बात करते हैं, बिहार के युवा कभी तेजस्वी को रोजगार नहीं देंगे।

नितिन नवीन ने कहा कि जिन लोगों ने बंदूक की नोंक पर बूथ लूटा हो, जनता के अधिकार को लूटा हो, वो चंद वोटर के लिए आज बिहार में वोटर के अधिकार की बात करते हैं। उनको बांग्लादेशियों पर ज्यादा भरोसा है, बिहार के 14 करोड़ लोगों पर भरोसा नहीं है, जिनका वोटर लिस्ट में नाम है।

उन चंद लोगों की वोट बैंक के लिए क्यों चिंतित हैं, कहीं ना कहीं तुष्टीकरण की राजनीति इनके माथे पर चढ़कर बोल रही है और लेकिन बिहार के 14 करोड़ आवाम पूरी तरह से इसका जवाब देगी। जनता को मालूम है कि मेरा वोट का अधिकार कोई सुरक्षित रखता है तो एनडीए गठबंधन रखेगी। हम जनता को सर्वोपरि मानते हैं और वे बंदूक को सर्वोपरि मानते हैं।

राजवल्लभ यादव के तेजस्वी यादव की पत्नी की तुलना जर्सी गाय से करने के बयान पर उन्होंने कहा कि कोई भी शब्द का प्रयोग इस तरीके से नहीं करना चाहिए। देश की सभी माता, बहनें, पत्नी किसी की हो, निश्चित रूप से हमारे लिए सम्मानित है। जहां नारी की पूजा होती है और नारी की पूजा को ही हम सम्मान मानते हैं। हम राहुल और तेजस्वी जैसे नहीं हैं।

#anugamini #bihar

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics