दुर्योधन की भूमिका में तेजस्वी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय । भाजपा ने आज बेगूसराय के एकमात्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बखरी में संत शिरोमणि रविदास जिला सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मिथिला की धरती है, जहां भगवान शंकर ने विद्यापति के यहां सेवा किया था। बिहार की यह सांस्कृतिक धरती है। सनातनियों की धरती है। बाबा साहब अंबेडकर देश का बंटवारा नहीं चाहते थे, उन्हें किसने अपमानित किया। यह बात दलित समाज के पढ़े लिखे लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी ने दो-दो बार उन्हें चुनाव हराया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सबने भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को नहीं दिया गया। जब अटल वाजपेयी सरकार में आए तो उन्होंने भारत रत्न दिया। बाबा साहब जहां जन्म लिए, पले-बढ़े, उस जगह को भाजपा ने आगे बढ़ाया। वह भारत के जन-जन के मन में बसे हो हुए हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि जिसे लड़ना है, तो सामने आकर लड़ो। किस सीट से चुनाव कौन लड़ेगा, यह एनडीए के नेता तय करेंगे।

भाजपा की ओर से एनडीए में अपना पक्ष रखा जाएगा कि बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए। लेकिन एनडीए यह तय करेगी कि चुनाव कौन लड़ेगा, नेता कौन होगा। एनडीए एकजुट है, जो चुनाव के समय दल बदलू की भूमिका में रहे तो उन्हें निकाल देने की जरूरत है। बेगूसराय और बखरी की धरती क्रांतिकारियों की धरती है, नमक आंदोलन की धरती है। यहां लोग विभेद करना चाहते हैं, यह विभेद नहीं होने देना है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। धृतराष्ट्र की तरह अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं। वह ऐसा बेटा जो दुर्योधन की तरह है, जो कृष्ण को बांधने चला था। आज वह बिहार के मुख्यमंत्री को गाली दे रहा है, देश के प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है।शर्म आनी चाहिए जो खुद भ्रष्टाचार और परिवारवाद में घिरा है, वह दूसरों को क्या कहेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनावी लड़ेंगे और आगे सरकार भी बनाएंगे, कोई चिंता की बात नहीं है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को मिलने वाले पेंशन की राशि तीन गुना बढ़ाकर 400 से 1100 कर दिया है। यहां जितने भी रोड हैं सबको ठीक कराया, यह नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार की सड़क है। महिलाओं को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के रहते लखपति दीदी बनाएंगे। खाते में पैसा भी जाएगा, कितना पैसा जाएगा यह भी नहीं बताएंगे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics