शंका होने पर बूथ पर पोलिंग एजेंट उठवाएंगे बुर्का : गिरिराज सिंह

बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि भारत के अंदर इंडी गठबंधन, बिहार में लालू यादव और कांग्रेस पार्टी खास करके घुसपैठियों को ही मान लिए हैं कि यह मुसलमान का प्रतिनिधित्व करते हैं। आने वाले दिन में जब एनडीए की सरकार बनेगी, तो एक-एक को चुन करके बिहार से बाहर करेंगे, डिपोर्ट करेंगे।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इन्हें बचाने के लिए न राहुल गांधी आएंगे न तेजस्वी यादव आएंगे। यह मुसलमान चाहे बांग्लादेशी मुसलमान हैं, उनका रहने का हक नहीं है। एसआईआर पर उन्हीं के लिए हंगामा किया गया था। बुर्का पर क्यों हंगामा कर रहे हैं? यह लोग, कौन सा कानून है, क्या यह इस्लामी कंट्री है। हमारा देश बाबा साहब के संविधान से चलता है। आधार कार्ड यह लोग वहां दिखाते हैं, जब पासपोर्ट बनाना होता है। एयरपोर्ट जाते हैं, तो बुर्का उठाकर मुंह दिखाते हैं। मतदान केंद्र पर बुर्का उठाने में शर्म आती है। हमें शंका होगा तो हम बुर्का उठवाएंगे। देश का संवैधानिक स्तर अभी नहीं गिरा है और देश में संविधान से कानून चलता है। चुनाव संविधान के तहत होता है, संविधान ने अधिकार दिया है कि अगर शंका होगी तो राजनीतिक दल का पोलिंग एजेंट बुर्का उठाबाएगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। बेगूसराय में हम सभी सातों सीट जीतेंगे। यहां कांग्रेस भी है, कम्युनिस्ट भी है, कई दल के लोग हैं, इंडी गठबंधन के भी प्रत्याशी हैं। महागठबंधन के उनके पास न नेता है, न नेतृत्व है, नाश गठबंधन की एकता है, नाश नियत है और न कोई प्रोग्राम है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार नेता हैं। यहां नीति भी है, नीयत भी है, प्रोग्राम भी है और एकजुटता भी है, जनता का भरोसा भी है। 2010 में हम चुनाव लड़े थे, जिसमें 206 सीट जीते थे। बीजेपी और जदयू ने मिलकर। इस बार उससे भी अधिक सीट पर विजय हासिल करेंगे। क्योंकि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव दर्ज मुकदमे में अपराधी घोषित हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने अभी तक नाम नहीं घोषित किया है। उन्हें कोई चाहता भी नहीं है कि फिर से बिहार में वही गुंडाराज, जंगलराज, चरवाहा विद्यालय, वही माहौल और सामाजिक समरसता नहीं हो। अब सामाजिक समरसता भी है, विकास भी है, सड़क भी है, बिजली भी है, स्कूल में शिक्षक भी हैं। अस्पताल में पहले कुत्ता बेड पर सोता था, अब अस्पताल में मुफ्त की सारी चीज है।

अमित शाह की ओर से चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुने जाने की बात कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी भी जब जीत कर आए थे तो सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक हुई थी। उसी में उनका चुनाव हुआ था। यह चुनाव की प्रक्रिया है और होगी। जैसे एनडीए के सभी सांसदों ने मिलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना, इसी तरह यहां भी होगा।

राहुल गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दलित परिवार से मिलने और बीजेपी पर दलित को डराने-धमकाने की बात कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं। यह नेपो ब्वॉय हैं, जिससे कुछ पता नहीं। कलावती के घर में रात भर घूमे, रात भर मीडिया में चला, वहां वे गरीबी सीखने गए थे। इन्हें क्या मतलब है दलित और महादलित क्या है। अभी विदेश से घूम कर आए हैं, चुनाव की घोषणा हुई, तो बायस्कोप से कैंडिडेट को देख रहे थे।

#anugamini #bihar

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics