आरा । भारतीय सेना ने पाकिस्तान आतंकवादी अड्डों पर सर्जिकल करके भारत के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर आरा के प्रभारी मंत्री के नाते आज आना हुआ है।
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को आरा पहुंचे। भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद आरा में उनका पहला दौरा हुआ। आरा पहुंचने पर जिला प्रशासन ने केदार प्रसाद गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। साथ ही अतिथि गृह में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद आरा सदर अतिथि गृह में पंचायती राज मंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर सभी को धन्यवाद दिया।
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज भोजपुर जिले के मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना और कई विभागों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिले के कई विधायक और विधान पार्षद और कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए है। इसमें संक्षिप्त चर्चा हुई और कई सुझाव आए है। जिसके लिए जिलाधिकारी सहित जिले के कई पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए है। प्रभारी मंत्री बनने के बाद जिले में आज मेरा पहला दिन है। इसके साथ ही जल्द ही सभी विभागों की समीक्षा करने आऊंगा।
मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य में न्याय के साथ विकास हो रहा है। महिला संवाद हो या डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के नाम से जितनी भी अनुसूचित जाति के लिए योजनाएं चल रही है, उसके संदर्भ में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए समुचित निर्देश दिए गए है। पूरे पारदर्शिता के साथ सरकार की सोच है। न्याय के साथ सुशासन स्थापित करने, विकास करने का, सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के साथ सरकार पूरे सजगता के साथ अगर शिकायत आएगी तो जनहित में समीक्षा की जाएगी। अगर आवश्यकता होती है तो हम खुद उन क्षेत्रों में जाएंगे।
#anugamini
No Comments: