मुजफ्फरपुर । एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज यादव पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा पर निकले हुए हैं। यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। हालांकि कन्हैया कुमार ने इस यात्रा राजनीति करने से इनकार किया है।
यात्रा के बाद मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुर स्थित किला मैदान में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि आज ऑटो चालक मुद्दा पर प्रेस वार्ता किया जा रहा है। उनकी मुख्य मांग यह है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ऑटो चालक से भारी फाइन वसूला जाता है।
कन्हैया ने कहा बिहार वासियों को बिहार दिवस की बहुत बहुत बधाई देते है। बधाई देते हुए कहा कि बिहार का शानदार इतिहास है, लेकिन वर्तमान में बिहार बहुत मुश्किल में है। बीते दिन पंजाब में बिहारी छात्रों को चुनचुन कर पीटा गया है। उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है।
बिहार की मिट्टी बहुत गौरवशाली मिट्टी है, लेकिन हमारा वर्तमान एक मुश्किल में गुजर रहा है और वर्तमान को सुंदर किए बिना हमारा भविष्य सुनहरा नहीं हो सकता। यह यात्रा बिहार के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए है। बिहार के वर्तमान की स्थिति को सुधारने के लिए हैं। यह यात्रा बिहार के हर जिले में पहुंच रही है। उनकी समस्या को उठा रहे हैं। सबसे पहले नौजवान का मुद्दा उठाया। फिर पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उसके बाद पलायन का मुद्दा उठाया।
आज मुजफ्फरपुर शहर में ऑटो चालक है। खासकर के महिला ऑटो चालक की परेशानी जिनके बारे अपनी बात रखी है।
#anugamini
No Comments: