Avatar

Anugamini

All News

image

मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा ने रु-सोम पुल का किया उद्घाटन

मंगन : जिले में जंगू के पवित्र परिदृश्य में आज रु-सोम पुल का उद्घाटन किया गया। ही ग्याथांग के मणि क्योंग स्थित पारंपरिक लेप्चा तकनीकों और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके पुनर्निर्मित यह पुल पीढिय़ों से चली आ रही स्थानीय मूल इंजीनियरिंग पद्धति का एक आकर्षक उदाहरण है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सह सिक्किम…

image

पॉश कानून और शी-बाक्स पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : सिक्किम सरकार के महिला, बाल, वरिष्ठजन व दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा आज कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न-रोकथाम, निषेध और निवारण कानून (पॉश कानून) और यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्थानीय आईपीआर सभागार में एक जागरुकता और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संसाधन व्यक्ति…

image

पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की मुलाकात

गंगटोक : पूर्वोत्तर क्षेत्र 13वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में भाग लेने के लिए सिक्किम आए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) ने आज सुबह सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से उनके आधिकारिक आवास पर औपचारिक मुलाकात की। Pema Khandu की यह यात्रा विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह सिक्किम के मुख्यमंत्री…

image

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का बी2बी सत्र आयोजित

गंगटोक : 13वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) सत्र सिक्किम सशस्त्र पुलिस ग्राउंड, पंगथांग में आयोजित किया गया। इस सत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, विक्रेताओं, टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल कंपनियों और पर्यटन सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। इस मंच ने उद्योग के हितधारकों और अतिथि प्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाया। विक्रेताओं…

image

भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित

कार्सियांग : भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (भागोप्रमो) की केंद्रीय समिति की आज मंगपू में एक विशेष बैठक हुई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अनित थापा (Anit Thapa) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य एजेंडा 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव था। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक स्थिति से लेकर आगामी चुनाव अभियान…

image

पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 13वें आईटीएम का हुआ भव्य समापन

गंगटोक : पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 13वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (ITM) का आज सिक्किम सशस्त्र पुलिस मैदान, पांगथांग में एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ, जो पर्यटन, संस्कृति और क्षेत्रीय सहयोग के तीन दिवसीय उत्सव का समापन था। समापन समारोह में सिक्किम सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग…

image

सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है साहित्य : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : परी प्रकाशन का पांचवां स्थापना दिवस समारोह आज गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहित्यिक एवं काव्यात्मक रचनात्मकता में अपनी दीर्घकालिक रुचि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे लेखक या…

image

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी शुभकामनाएं

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी मीडियाकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में, राज्यपाल ने कहा, राष्ट्रीय प्रेस दिवस, जो हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है, प्रेस की स्वतंत्रता और ज़िम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करता है। प्रेस और…

image

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रेस दिवस पर दी शुभकामनाएं

गंगटोक : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) ने प्रेस एवं मीडिया जगत को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, मैं राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस और मीडिया जगत को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रेस लोकतंत्र के प्रहरी…

image

माउंट किलिमंजारो का आरोहन कर वापस लौटीं अमिता मुंद्रा

गंगटोक : देवराली की 48 वर्षीय अमिता मुंद्रा अफ्रीका की सबसे ऊंची और दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने के बाद सिक्किम लौटीं। गंगटोक के देवराली की रहने वाली 48 वर्षीय अमिता मुंद्रा अफ्रीका की सबसे ऊंची और दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने…

National News

Politics