सिलीगुड़ी, 12 सितम्बर । उत्तर बंगाल के चाय बगान श्रमिकों के अधिकारों की मांग के लिए आगामी एक अक्टूबर को सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ के निकट डागापुर मैदान में भाजपा ट्रेड यूनियन द्वारा एक विशाल सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र, तराई और डुआर्स क्षेत्र के चाय बगान श्रमिकों की…
गंगटोक, 12 सितम्बर । सिक्किमी के युवाओं की समृद्धि के लिए नए दरवाजे खोलते हुए आज मेधावी कौशल विश्वविद्यालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए कौशल केंद्र (शाइन) का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय मनन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…
गंगटोक, 12 सितम्बर । सिक्किम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा ने केंद्र सरकार से राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार डेयरी फार्मिंग की बेहतरी हेतु यहां लम्पी वायरस के कारण मारी गायों के लिए शीघ्र मुआवजा देने का आग्रह किया है। थापा ने हाल ही में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान यह मांग…
गंगटोक, 12 सितम्बर । विपक्षी सिक्किम डेमोके्रटिक फ्रंट पार्टी द्वारा मौजूदा एसकेएम शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति एवं युवाओं व आमलोगों में डर के माहौल के आरोप के एक दिन बाद सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने एसडीएफ प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग पर घडिय़ाली…
गंगटोक, 12 सितम्बर । सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक ने आज सुबह ताशीलिंग सचिवालय में भारत में थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग और दूतावास के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। यह थाई प्रतिनिधिदल 9 से 13 सितंबर तक सिक्किम के पांच दिवसीय दौरे पर है। इस अवसर पर मुख्य सचिव पाठक ने…
कोहिमा, 12 सितम्बर (एजेन्सी)। नगालैंड विधानसभा में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो सहित सभी सदस्यों द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कड़ा विरोध किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सदन ने इस प्रस्तावित कानून के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो द्वारा यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद सदन…
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एजेन्सी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा के मामले में भारतीय कानून पूरी दुनिया के लिए मॉडल बन सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते यह और अहम हो गए हैं। दिल्ली में पूसा कॉम्पलेक्स में किसानों…
इंफाल, 12 सितम्बर (एजेन्सी)। मणिपुर के कांगपोपकी जिले में मंगलवार को अज्ञात उग्रवादियों ने कम से कम तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी में अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात सशस्त्र चरमपंथियों के एक समूह ने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में इरेंग…
बेंगलुरु, 12 सितम्बर (एजेन्सी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक की सिद्धामैया सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपनी लोकप्रियता खो दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेता प्रशासन की विफलताओं के…
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एजेन्सी)। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख के न्योमा में एयरफील्ड का काम शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक इसे लद्दाख में अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों के लिए स्टेजिंग ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा। यह दुनिया के सबसे ऊंचे हवाई क्षेत्रों में से एक…