बर्फुंग, 15 सितम्बर । सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी का भव्य समावेशन कार्यक्रम आज बर्फुंग विधानसभा क्षेत्र के रबांग्ला में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang (Golay) उपस्थित थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी कृष्णा राई, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी…
मंगन, 15 सितम्बर । सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के आगामी 25-28 सितंबर को प्रस्तावित मंगन जिला में आधिकारिक दौरे की तैयारियों को लेकर लाचेन-मंगन विधायक सह राज्य के सड़क व पुल मंत्री सामदुप लेप्चा ने आज पेंटोक स्थित जिला पंचायत भवन में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री लेप्चा के साथ…
गंगटोक, 15 सितम्बर । जिले के बुर्तुक स्थित सिक्किम गवर्नमेंट कॉलेज का 11वां स्थापना दिवस आज समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ कार्यक्रम में राज्य के अतिरिक्त मुख्य शिक्षा सचिव आर तेलंग भी मौजूद रहे। यहां अपने संबोधन में राज्यपाल ने…
गंगटोक, 15 सितम्बर । सिटीजन एक्शन पार्टी (CAP) सिक्किम की 25-अपर तादोंग क्षेत्र इकाई द्वारा आज स्थानीय सोचेगैंग एसटीएनएम अस्तपाल में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। पार्टी के प्रचार सचिव राजेन शर्मा ने बताया कि शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाक्पा शेरपा, सीएम तिवारी, एमबी लिंबू,…
नामची, 15 सितम्बर । राज्य के महिला व बाल विकास मंत्री संजीत खरेल ने आज रावांग्ला में नवनिर्मित कपिंजल चिल्ड्रन होम का उद्घाटन किया। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं राज्य महिला व बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 89.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिलें इस नये भवन में…
गंगटोक, 15 सितम्बर । सरकार गठन के चार साल तीन महीने 12 दिन बीत जाने के बाद एसकेएम पार्टी ने राज्य स्तरीय पंचायत सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। इस घोषणा से यह सच सामने आ गया है कि एसकेएम सरकार अब तक राज्य की माननीय पंचायतों को क्या दर्जा और मान्यता देती रही…
गंगटोक, 15 सितम्बर । नर्सिंग ग्रेजुएट के देखभाल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों पर कार्मिक, वाणिज्य व उद्योग विभाग, कौशल विकास विभाग और स्वास्थ्य व परिवार विभाग के सहयोग से सिक्किम इंस्पायर्स, योजना और विकास विभाग द्वारा आज स्थानीय मनन केंद्र में एक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाणिज्य व उद्योग सचिव कर्मा…
कांचीपुरम, 15 सितम्बर (एजेन्सी)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने द्रविड नेता सी. एन. अन्नादुरै की जयंती पर शुक्रवार को यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) सरकार की महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। स्टालिन ने योजना की शुरुआत करते हुए कई लाभार्थियों को बैंक के डेबिट…
हैदराबाद, 15 सितम्बर (एजेन्सी)। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए तेलंगाना ने शुक्रवार को नौ नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने आधिकारिक आवास प्रगति भवन से वर्चुअल माध्यम से नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। राज्य सरकार का दावा है कि देश के किसी अन्य…
लखनऊ, 15 सितम्बर (एजेन्सी)। दुनिया की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस निर्माण की इकाई लगाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अशोक लीलैंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का स्वागत करते हुए…