Avatar

Anugamini

All News

image

सोरेंग जिलाधिकारी ने की विभाग प्रमुखों के साथ की बैठक

सोरेंग, 06 अक्टूबर । सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर आज सोरेंग डीसी भीम ठटाल ने डीएसी सभागार में जिले के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान, डीसी…

image

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

नामची, 06 अक्टूबर । बीते मंगलवार देर रात तीस्ता नदी में आई अचानक विनाशकारी बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बाद नामची जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तेजी से राहत कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर भरणी कुमार ने आज सहायक कलेक्टर पुलकित, जोरथांग एसडीएम सलोनी प्रधान…

image

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहे कई संगठन

गंगटोक, 06 अक्टूबर । प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा के बाद गंगटोक जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय एमजी मार्ग में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम द्वारा पर्यटकों एवं आमलोगों को सभी आपातकालीन सेवाएं, सहायता और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। कंट्रोल रूम के नामित अधिकारी सड़कों, परिवहन एवं सम्पर्क सुविधाओं से जुड़े अपडेट के लिए निरंतर कार्यरत…

image

एकजुट होकर पीडि़तों की करें मदद : अजय एडवर्ड्स

दार्जिलिंग, 06 अक्टूबर । सिक्किम आपदा के कारण जीटीए क्षेत्र में हुए भारी नुकसान के मद्देनजर हाम्रो पार्टी के अध्यक्ष और जीटीए सभासद अजय एडवर्ड्स ने आज कहा कि हमें अलग-अलग होकर नहीं, बल्कि एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर एडवर्ड्स ने कहा कि पिछले दिनों मूसलाधार…

image

पिछली सरकार की गलतियों के कारण सिक्किम को करना पड़ रहा है संकट का सामना : Prem Singh Tamang

गंगटोक, 06 अक्टूबर । सिक्किम में आए प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा के बाद राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang (Golay) ने राज्य की पिछली एसडीएफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गलतियों के कारण ही आज राज्य की जनता को भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा…

image

सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड ने राहत कार्यों के लिए हेलीकाप्‍टर मंगाया

गंगटोक, 06 अक्टूबर । सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सरोगी ने बताया कि तीस्ता बाढ़ पीड़ितों के बचाव, निकासी और राहत सेवा कार्य के लिए देश के सभी ऑपरेटरों से संपर्क करने के बाद, वे वीटी-ओएससी 5 सीटर ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर कुछ दिनों के लिए किराए पर लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने…

image

सिंगताम में दूसरे दिन भी जारी रहा राहत व बचाव कार्य

सिंगताम/रंगपो, 05 अक्टूबर । तबाही के दूसरे दिन आज भी सिंगताम में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। सिक्किम पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, एनडीआरएफ और सेना के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। बचावकर्मियों ने आज लालबाजार परिसर से एक शव बरामद किया। इसके अलावा सिंगताम नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश तमांग के नेतृत्व में दबे हुए…

image

राज्‍यपाल ने राहत शिविरों को किया दौरा

गंगटोक, 05 अक्टूबर । आज सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिरवानी माध्यमिक विद्यालय सिंगताम एवं सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगताम, सिक्किम के राहत शिविर के दौरे के साथ साथ-साथ अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। जहां राज्यपाल ने कुदरत के कहर से प्रभावित लोगों का हाल चाल लेते हुए इस विनाश लीला…

image

तीस्‍ता नदी में बाढ़

दार्जिलिंग, 05 अक्टूबर । सिक्किम में Teesta नदी में विनाशकारी बाढ़ के कारण दार्जिलिंग जिला के विभिन्न प्रभावित इलाकों का जायजा लेने हेतु गोर्खालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (GTA) प्रमुख अनित थापा अपना कोलकाता दौरा बीच में ही छोड़ कर कल यहां लौटे और नुकसान वाले क्षेत्र का दौरा किया। इस भयावह बाढ़ में जान-माल का भारी…

image

बाढ़ में अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि

गंगटोक, 05 अक्टूबर । उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही में अब तक 14 लोगों के शव मिले हैं, जबकि 22 सैन्यकर्मियों समेत 102 लोग लापता हैं। राज्‍य सरकार ने बताया कि तीन जिलों में कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है।…

National News

Politics