Avatar

Anugamini

All News

image

दुर्गा पूजा के उल्लास पर भगदड़ का ग्रहण, 17 की मौत

कोलकाता । कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। सप्तमी के दिन दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल…

image

मुख्य न्यायाधीश ने एनआईटी परिसर का किया निरीक्षण

नामची : सिक्किम राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एसएनएलयू) के स्थायी परिसर की स्थापना की संभावनाओं का आकलन करने के लिए सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए मुहम्मद मुस्ताक ने शनिवार को नामची जिले के राबांग्‍ला स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), सिक्किम के मौजूदा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध बुनियादी…

image

प्लास्टिक मुक्त सिक्किम के लिए नियमों की निगरानी तेज

गंगटोक : सिक्किम को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने की दिशा में सिक्किम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी-सिक्किम) ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू कराने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत रंगपो, नया बाजार-जोरथांग, नामची, सिंगताम और गेजिंग नगरपालिका क्षेत्रों में दुकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।…

image

राज्यपाल से जीओसी ने की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में ब्लैक कैट डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मेजर जनरल नेगी ने राज्यपाल को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के सिक्किम के कार्यकाल के…

image

लाचेन-लाचुंग में सीवेज निस्तारण पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम

गंगटोक : सिक्किम हाईकोर्ट ने लाचेन और लाचुंग में होटलों तथा घरों से निकलने वाले बिना उपचार वाले सीवेज को नदियों में बहाने पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि चार सप्ताह के भीतर आदेश का पालन नहीं करने वाले होटलों को बंद करना पड़ेगा। लाचेन छू और…

image

रिम्बी में भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मिले जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेन्जोंग्पा

गेजिंग : गेजिंग जिले के जिला कलेक्टर-सह-जिला मजिस्ट्रेट तेनजिंग डी. डेन्जोंग्पा ने शुक्रवार शाम रिम्बी में भूस्खलन प्रभावित परिवारों के अस्थायी आश्रय स्थलों और आवास स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्थायी आश्रयों में रह रहे परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। दौरे के दौरान…

image

पाकिम के किसानों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण

पाकिम : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए), पाकिम जिले की ओर से किसानों के मित्रों, ब्लॉक किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) के अध्यक्षों, प्रगतिशील किसानों और विभागीय अधिकारियों के लिए एकीकृत जैविक कृषि प्रणाली (आईओएफएस) पर राज्य के भीतर अनुभव दौरा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि उत्पादन, विविधीकृत…

image

मंगन में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव

मंगन : सिक्किम के मंगन में शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगडिंग, किमरोंग, ब्लू टुंबुक और सिंहिक की माताओं के साथ बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रसव के बाद देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, माताओं को शिशुओं के…

image

स्तन कैंसर जागरूकता के साथ नशामुक्ति का संदेश

रेनॉक : सिक्किम सरकार के रेनॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की होम्योपैथिक इकाई द्वारा शनिवार को रोंगडुंग में विश्व स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हर कहानी अनूठी है, हर सफर मायने रखता है’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना, समय रहते बीमारी की पहचान के महत्व को…

image

साहसिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा सिक्किम

गंगटोक : सिक्किम में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 से 7 नवम्बर तक सिक्किम एडवेंचर टूरिज्म फेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। नामची जिले के लिंकखिम टार में होने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में राज्य के सभी छह जिलों में हवा, जमीन और पानी से जुड़ी 20 से अधिक गतिविधियां…

National News

Politics