पारंपरिक खाने पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

गंगटोक : सिक्किम इंस्पायर्स पहल के तहत पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिक्किम के पारंपरिक खाने पर आयोजित प्रशिक्षण के चौथे बैच का विगत 13 फरवरी को स्थानीय आईएचएम में समापन हुआ। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को असली सिक्किमी खाने की परंपराओं को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक कौशल देकर रोजगार के अवसर तैयार करना था।

आईएचएम गंगटोक की सीनियर लेक्चरर कल्पना छेत्री के स्वागत भाषण से शुरू हुए कार्यक्रम में आईएचएम गंगटोक के विभाग प्रमुख और कोर्स कोऑर्डिनेटर संजीव पाकेत्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन प्रदान करते हुए कोर्स के दौरान हुए अलग-अलग सत्रों के बारे में बताया। इसमें पारंपरिक सिक्किमी चीजों का परिचय, बनाने की तकनीक, साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा तरीके, प्रस्तुति कौशल एवं अन्य शामिल रहे। साथ ही, उन्होंने पेशेवर काबिलियत की मजबूती और उद्यमिता समर्थन, खासकर होमस्टे मालिकों और स्थानीय खाद्य उद्यमियों के बीच, ऐसे प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

वहीं, पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर निर्मल सिंटूरी ने अपने संबोधन में सिक्किम इंस्पायर्स कार्यक्रम और क्षमता निर्माण, रोजगार वृद्धि एवं समुदाय आधारित पर्यटन की मजबूती पर इसके फोकस के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कोशिशें स्थानीय समुदायों, खासकर महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पर्यटन व नागरिक उड्डयन निदेशक तेनजिंग गोले ने सिक्किम की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन अनुभवों के एक जरूरी हिस्से के तौर पर पारंपरिक खाने के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को अपने खाने-पीने से जुड़े व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करने के साथ उन्हें इंस्पायर्स कार्यक्रम के तहत होने वाले भविष्य के प्रशिक्षण प्रोग्राम और पहल में सक्रियता से हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया। इस प्रशिक्षण के हिस्से के तौर पर, असम लिंग्जे गांव में मौजूद मलिंगो होमस्टे नामक एक सफल स्थानीय होमस्टे का फील्ड विजिट भी हुआ।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics