सेवक रेलवे स्टेशन से सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का सांसद राजू बिष्ट ने किया शुभारंभ

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण के रूप में सेवक रेलवे स्टेशन से सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की पहली लंबी दूरी की यात्रा का शुभारंभ सांसद राजू बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रेल अलीपुरद्वार से दिल्ली तक सीधे चलेगी और सेवक, कालीझोड़ा, लोहापुल, लाटपंचर, सिटोंग, रंभी, तीस्ता, लोप्चू, पेशोक, तीस्ता वैली, कालिम्पोंग, डुआर्स और सिक्किम के निवासियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।

सांसद बिष्ट (Raju Bista) के अनुसार सेवक तेजी से विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। बालासन से सेवक उन्नत राजमार्ग कॉरिडोर परियोजना का आधा हिस्सा निर्माणाधीन है, जबकि कोरोनेशन पुल के विकल्प के रूप में नया पुल जल्द शुरू होगा, जो सेवोक को एलेनबाड़ी से सीधे जोड़ेगा। सिलीगुड़ी रिंग रोड को भी सेवक से जोड़ा जाएगा और दिसंबर 2027 तक सेवोक-रंगपो रेल लाइन चालू हो जाएगी।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और संपर्क व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन आएगा। दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान में सहयोग दिया।

#anugamini #sikkim #darjeeling

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics