चामुंडेश्वरी माता केवल हिन्दुओं की नहीं, सबकी देवी हैं : डीके शिवकुमार

बंगलूरू (ईएमएस) । कर्नाटक की राजनीति में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, उसी समय से डीके शिवकुमार लगातार विवादों में घिरते नजर आते रहते हैं। हाल ही में चामुंडेश्वरी माता के एक कार्यक्रम यानि मैसूर दशहरा का बानु मुश्ताक नाम की लेखिका से उद्घाटन कराया गया। इस पर भाजपा शुरू से ही आपत्ति दर्ज करा रही थी। उसका कहना था कि जो हमारे धर्म को नहीं जानते हैं, उनसे धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन कराना अनुचित है। मामला शांत हो ही रहा था कि डीके शिवकुमार ने एक और बयान दे दिया।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और चामुंडेश्वरी देवी केवल हिन्दुओं की नहीं बल्कि सभी समुदायों की हैं। उनका कहना है कि मंदिर किसी एक धर्म की संपत्ति नहीं है और सभी लोग यहां आकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे हिन्दू आस्था पर चोट बताया है।

डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडेश्वरी को किसी एक धर्म से जोड़ना सही नहीं है। यह हिन्दुओं की संपत्ति भर नहीं है। यहां हर धर्म के लोग आते हैं, पूजा करते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं। मैं खुद गिरजाघरों, मस्जिदों, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता हूं, क्या किसी ने रोका? उसी तरह हम कभी दूसरों को हिन्दू मंदिरों में आने से नहीं रोकते। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भी ऐसा कोई नियम नहीं है कि केवल हिन्दू ही जा सकते हैं।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics